23 अक्टूबर 2014 - 18:34
दाइश आतंकवादियों के बारे में सऊदी राजकुमार का नया खुलासा।

वलीद बिन तलाल ने यह स्वीकार किया है कि सऊदी सरकार और फ़ार्स की खाड़ी के कुछ तटीय देशों के शासकों ने सीरिया में संकट की शुरुआत के समय से ही आतंकवादी समूहों का समर्थन और वित्तीय मदद कर इन समूहों को वुजूद में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार वलीद बिन तलाल ने यह स्वीकार किया है कि सऊदी सरकार और फ़ार्स की खाड़ी के कुछ तटीय देशों के शासकों ने सीरिया में संकट की शुरुआत के समय से ही आतंकवादी समूहों का समर्थन और वित्तीय मदद कर इन समूहों को वुजूद में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
वलीद बिन तलाल ने अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन से बातचीत में कहा कि सऊदी अरब और फ़ार्स की खाड़ी के कुछ तटीय देशों ने सीरियाई सरकार को गिराने की कोशिश करने वाले सभी समूहों का समर्थन किया जिसके नतीजे में दाइश वुजूद में आया। उन्होंने कहा कि इस बात में संदेह नहीं कि आले सऊद सरकार के कुछ अतिवादी तत्व सीरिया में चरमपंथी तत्वों की वित्तीय मदद कर रहे हैं।